देहरादून(ब्यूरो)-उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो गया है, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां चेतावनी स्तर के करीब बह रही हैं।जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहने से रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।