कुंभ से पहले हरिद्वार में बिछेगी PNG की पूरी पाइपलाइन

देहरादून(ब्यूरो) : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश में बिछाई जा रही पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पाइपलाइन और कनेक्शन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों, गैस कंपनियों और जिलाधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि बारिश का मौसम खत्म होने और सड़क खुदाई की अनुमति मिलते ही PNG पाइपलाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। खास तौर पर कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में PNG से जुड़े सभी जरूरी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *