देहरादून(ब्यूरो)-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दून में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मातृशक्ति के बीच पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर वह मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में अपनी बहनों के बीच आए हैं।
उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी बहन या बेटी को परेशानी होने पर वह अपनी समस्या मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां बेटियां सुरक्षित हों, महिलाएं आत्मनिर्भर हों, माताएं सम्मान के साथ जीवन बिताएं और युवा अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त रहें।