रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को संबोधित किया

देहरादून संवादाता : रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को संबोधित किया प्रभु श्री राम मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म के पथ प्रदर्शक मुख्यमंत्री 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामनवमी का पर्व प्रभु श्री राम लला अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर मना रहे सीएम धामी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अटूट संकल्प और अथक प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का हमारा सपना साकार हुआ मुख्यमंत्री रामनवमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली संबोधित किया।

प्रदेश वासियो को राम नवमी की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभु श्रीराम से समस्त उत्तराखंड वासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामायण कोई साधारण ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारे जीवन का दर्पण है, मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म का पथ प्रदर्शक है। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सीखने को मिलता है कि किस प्रकार से विषम परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन किया जाता है। माता सीता की पवित्रता, लक्ष्मण की सेवा भावना, भरत का त्याग, हनुमान जी की भक्ति ये सभी आदर्श हमें सदाचरण की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *