अल्मोड़ा में आज से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था – Intellecuals News

अल्मोड़ा में आज से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

अल्मोड़ा ब्यूरो । धनतेरस और दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए शुक्रवार से रविवार तक विशेष यातायात व्यवस्थापन (रूट डायवर्जन प्लान) लागू कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए नए रूट प्लान को देखकर ही घरों से निकलें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जलाल तिराहे से लिंक रोड की तरफ आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उक्त वाहन बेस तिराहा-करबला से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *