उत्तरकाशी: केदारताल ट्रैक पर दो और पर्वतारोहियों के शव मिले, अब तक छह की गई जान, दो की तलाश जारी – Intellecuals News

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रैक पर दो और पर्वतारोहियों के शव मिले, अब तक छह की गई जान, दो की तलाश जारी

उत्तरकाशी ब्यूरो 

केदारताल ट्रैक पर लापता पर्वतारोहियों की तलाश में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में बृहस्पतिवार को दो और शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही हादसे में मृत मिले पर्वतारोहियों की संख्या छह हो गई है। निम और एसडीआरएफ की टीम ने ट्रैक पर खोजबीन के दौरान दोनों शव बरामद किए। एयर टर्बुलेंस के कारण हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। अब शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को मातली हेलीपैड लाने की तैयारी है। इससे पहले बुधवार तक चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके थे। इनमें लखनऊ निवासी सगी बहनें दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा भी शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *