श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर जागेश्वर धाम पहुंची अखंड ज्योति यात्रा – Intellecuals News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर जागेश्वर धाम पहुंची अखंड ज्योति यात्रा

अल्मोड़ा ब्यूरो । श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ ब्रजधाम से शुरू हुई श्रीकृष्ण अखंड ज्योति एवं आधारशिला पूजन यात्रा बुधवार को जागेश्वर धाम पहुंची। हरिद्वार, नैनीताल और डोल आश्रम होते हुए पहुंची यात्रा का यहां पुजारियों, संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। जागेश्वर धाम के पुजारी लाल बाबा सहित अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र आधारशिला का पूजन किया। श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ ब्रजभूमि से हुआ था। नंदगांव, बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर और राधाकुंड में अखंड ज्योति एवं आधारशिला का पूजन किया गया। इसके बाद हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर गंगा तट पर पूजन किया गया। अब यात्रा उत्तराखंड के विभिन्न सिद्धपीठों, मठों और मंदिरों में पूजन-अर्चन करते हुए आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *