टिहरी ब्यूरो- लंबगांव (टिहरी)। जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतापनगर स्थित प्रसिद्ध सेम-मुखेम धाम का प्रसाद भेंट किया और भगवान श्रीकृष्ण की तपस्थली के दर्शन के लिए आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि उत्तर द्वारिका के नाम से प्रसिद्ध सेम-मुखेम धाम भगवान श्रीकृष्ण की तपस्थली है। यहां उत्तराखंड के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सेम-मुखेम में प्रत्येक तीन वर्ष में त्रैवार्षिक मेला भी आयोजित होता है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अतिथि गृह, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कृत्रिम झील और बच्चों के मनोरंजन के साधन विकसित किए गए हैं