ज्योतिर्मठ ब्यूरो। आईबैक्स प्री-प्राइमरी स्कूल की ओर से शनिवार को आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आईबैक्स प्री-प्राइमरी स्कूल के हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट कर्नल रविराज चौहान और विशेष अतिथि वन प्रभागीय अधिकारी रजत सुमन ने किया। इस दौरान अंग्रेजी कविता में अमायरा डोगरा प्रथम, भार्गवी भंडारी द्वितीय और संगत तृतीय रहे। कला में आदव प्रथम, अभिनव द्वितीय और ज्योति विद्यालय के शिवाय तृतीय रहे। निबंध में दीप्ति प्रथम, ऋषभ द्वितीय और मनन तृतीय रहे।