ऋषिकेश ब्यूरो। एम्स में सीनियर नर्सिंग अधिकारियों (एसएनओ) की सहायक नर्सिंग अधीक्षक (एएनएस) के पद पर अस्थायी पदोन्नति के विरोध में चल रहे आंदोलन के संबंध में एम्स प्रशासन की ओर से सख्त रुख अपनाया गया है।
प्रशासन ने नर्सिंग अधिकारियों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए भूख हड़ताल तत्काल समाप्त करने और बिना देरी नियमित ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि सेवा नियमों और वैध प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।