दुर्गाष्टमी और नवमी पर मंदिरों और पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब – Intellecuals News

दुर्गाष्टमी और नवमी पर मंदिरों और पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब

अल्मोड़ा ब्यूरो । शारदीय नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी पर अल्मोड़ा भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। अष्टांग योग की अधिष्ठात्री मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।अल्मोड़ा के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर, कसारदेवी, स्याहीदेवी और बानड़ी देवी मंदिर में सुबह तड़के से ही शंख ध्वनि और घंटियों की गूंज सुनाई देने लगी थी। इसके साथ ही न्याय के देवता के रूप में पूजे जाने वाले प्रसिद्ध चितई ग्वल देवता मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने शीश नवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *