उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक किए गए सम्मानित

नई टिहरी(ब्यूरो) लंबगांव/ घनसाली। शिक्षक दिवस पर जिले के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बौराड़ी नगर पालिका हॉल में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने सम्मानित किया। सीडीओ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव है। शिक्षकों को छात्रों के प्रति निष्ठावान रहकर उन्हें हमेशा आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दयाराम और डीईओ (माध्यमिक)वीपी सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। समारोह में प्राथमिक स्कूल के 12, उच्च प्राथमिक स्कूल के नौ और माध्यमिक के 22 शिक्षकाें को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *