हरित ऊर्जा का नया मॉडल बनेगा उत्तराखंड, धामी सरकार ने लागू की ‘पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट नीति’

 देहरादून(ब्यूरो)  उत्तराखंड सरकार ने राज्य की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को टिकाऊ तरीके से पूरा करने और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने के लिए नई ‘उत्तराखंड पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) नीति’ लागू की है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के विकास को बढ़ावा देना और इसके लिए पारदर्शी नियम व व्यवस्थाएं तय करना है।

इसके साथ ही, स्वच्छ वातावरण, सस्ती बिजली, पारदर्शी भूमि आवंटन और एनसीआर से नजदीकी के चलते उत्तराखंड देश में उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र के निवेशकों के लिए एक ‘आदर्श गंतव्य’ के रूप में तेजी से उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *