देहरादून(ब्यूरो)कैंट क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सब्जी मंडी में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा। दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार, कैंट क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में बुधवार रात के समय एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार महिला चला रही थी। बताया जा रहा है कि कार ने मंडी की ओर बढ़ते हुए रास्ते में खड़े अथवा गुजर रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सीधे सब्जी मंडी के भीतर जा घुसी। अचानक हुए हादसे से मंडी में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।