02 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट – Intellecuals News

02 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

देहरादून संवादाता : श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष की यात्राकाल हेतु आगामी 02 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। श्री केदारनाथ की चल-विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए 28 अप्रैल को प्रस्थान करेगी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी श्री विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा मई माह से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 02 मई को प्रातः 7 बजे परंपरानुसार बाबा केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बाबा केदारनाथ की चल-विग्रह डोली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से सायंकालीन आरती के पश्चात् परंपरानुसार श्री भैरवनाथ संपादित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *