दून विश्वविद्यालय में आरम्भ होगा सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज सीएम धामी – Intellecuals News

दून विश्वविद्यालय में आरम्भ होगा सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज सीएम धामी

दून विश्वविद्यालय में आरम्भ होगा सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज सीएम धामी सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज में हिंदू सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर शिक्षण और शोधकार्य यूसीसी ने जाति, धर्म और लिंग के आधार पर कानूनी मामलों में होने वाले भेदभाव को पूरी तरह से खत्म किया सीएम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश “एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य“ की अवधारणा को वैश्विक मंचों पर साकार कर रहा केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में त्वरित पुनर्निमार्ण के साथ ही हरिद्वारऋषिकेश कॉरीडोर का निर्माण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मानव सेवा उत्थान समिति द्वारा रविवार को हरिद्वार में बैसाखी महापर्व के अवसर पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभाग किया।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित ये विशाल सम्मेलन न केवल समाज में एकता औऱ सद्भावना का संदेश देगा बल्कि मानव सेवा के लिए भी जनजन को प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन सनातन हिंदू संस्कृति हमें “वसुधैव कुटुम्बकम’’ अर्थात संपूर्ण पृथ्वी को अपना परिवार मानने की प्रेरणा देती है। हमारे ऋषियोंमुनियों ने समाज में अध्यात्म और ज्ञान द्वारा लोगों को सद्भावना का मार्ग दिखाया है। उसी मार्ग पर चलते हुए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा देश “वसुधैव कुटुम्बकम“ की भावना पर आधारित “एक पृथ्वीएक परिवार एक भविष्य“ की अवधारणा को वैश्विक मंचों पर साकार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *