मां को कंधा देते समय भावुक हुए सीएम योगी: छलक पड़े आंसू, रातभर पास बैठकर पार्थिव शरीर को निहारते रहे; तस्वीरें – Intellecuals News

मां को कंधा देते समय भावुक हुए सीएम योगी: छलक पड़े आंसू, रातभर पास बैठकर पार्थिव शरीर को निहारते रहे; तस्वीरें

ऋषिकेश ब्यूरो – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मुख्यमंत्री कई बार रूमाल से आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के चंडीघाट के लिए पहुंची, यहां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी के छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। मां के निधन की खबर मिलने के बाद से ही मुख्यमंत्री परिवार के बीच मौजूद थे। शनिवार को अंतिम दर्शन के दौरान वह कुछ देर तक मां के पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे और एकटक उन्हें निहारते रहे। उन्होंने परिजनों और मां की देखभाल करने वालों से उनके अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली।बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। शनिवार को मां की अंत्येष्टि और अन्य पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद उन्हें लखनऊ लौटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *