कसार देवी के होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव – Intellecuals News

कसार देवी के होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

अल्मोड़ा ब्यूरो- जिले के कसार देवी स्थित एक होमस्टे के कमरे में शुक्रवार सुबह दिल्ली निवासी एक पर्यटक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार मटीना (डीनापानी) निवासी मयंक कार्की के कसार देवी स्थित शारदा होमस्टे में सी-808, अभियंत अपार्टमेंट, वसुंधरा एन्क्लेव, ईस्ट दिल्ली-110096 निवासी संजय तालुकदार (39) ने बीती 10 अक्तूबर को एक माह के प्रवास के लिए कमरा किराये पर लिया था। होमस्टे संचालक के अनुसार यहां आने पर उनका स्वास्थ्य सामान्य था लेकिन बृहस्पतिवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह जब वे कमरे से बाहर नहीं निकले, तो जांच की गई। इसपर वे अंदर मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए कमरे को सील कर दिया। मृतक को अस्पताल पहुंचाया गया। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के लिवर का पूर्व में ऑपरेशन हुआ था। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही है हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *