उत्तरकाशी ब्यूरो – केदारताल ट्रैक पर लापता सात पर्यटकों और एक गाइड की तलाश में रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार, 2 नवंबर को SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की प्रशिक्षित टीम को हेलीकॉप्टर के जरिए केदारताल क्षेत्र में भेजा गया। हालांकि, इससे पहले की हवाई रेकी और जमीनी तलाशी में लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
8 Missing in Kedartal, SDRF-NIM Team Joins Rescue
गंगोत्री हिमालय के दुर्गम केदारताल ट्रैक पर 27 अक्टूबर को 12 सदस्यीय दल रवाना हुआ था। इसमें सात पर्यटक, एक गाइड, एक रसोइया और तीन पोर्टर शामिल थे। दल को 29 अक्टूबर तक वापस लौटना था, लेकिन अचानक मौसम खराब होने, भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण रास्ता बंद हो गया। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के जरिए संपर्क होने पर दल ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की जानकारी दी थी और मदद मांगी थी।
चार सदस्य सुरक्षित निकाले गए, आठ अब भी लापता
रेस्क्यू अभियान के दौरान तीन पोर्टर और एक रसोइये को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ये चारों कच्ची ढांग के पास मिले थे। वहीं, सात पर्यटक और एक गाइड अब भी लापता हैं। उनकी तलाश में SDRF, NDRF, वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटक, उत्तर प्रदेश की दो महिला पर्यटक और उत्तरकाशी का एक स्थानीय गाइड शामिल है। तीन दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी इन आठ लोगों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है।
सोमवार को हेलीकॉप्टर से भेजी गई SDRF-NIM की टीम
सोमवार सुबह करीब 7:35 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर हर्षिल के लिए रवाना हुआ और करीब 8:10 बजे वहां पहुंचा।