देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि शादी से पहले उन्हें गिरधारी साहू की पहली शादी की जानकारी नहीं थी। पति के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच के लिए एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।
Rekha Arya Says She Was Unaware of Husband’s First Marriage
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी साहू के खिलाफ दर्ज शिकायत को लेकर बयान दिया है। अस्पताल में भर्ती मंत्री ने कहा कि विवाह से पहले उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि गिरधारी साहू पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा कि महिला के सम्मान और बच्चों की रक्षा के लिए उन्हें जो कदम उठाना चाहिए था, उन्होंने वही किया। रेखा आर्य ने उम्मीद जताई कि पुलिस उन्हें भी न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस एक सामान्य महिला को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करती है, उसी तरह उन्हें भी न्याय मिलेगा।
जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ओर से पति गिरधारी साहू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है।