उधम सिंह नगर ब्यूरो लाइब्रेरी से पढ़कर अपने घर जा रहे युवक पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
ढकिया गुलाबो, काशीपुर निवासी अभिषेक कुमार ने टांडा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि आज दिनांक 29 सितंबर 2026 की शाम को 6ः30 बजे वह लाइब्रेरी से पढ़कर अपने घर ढकिया गुलाबो जा रहा था, तभी शर्मा किराना सटोर के सामने, छीना फार्म के पास दो अज्ञात युवकों ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और उसे जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया।