उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून  ब्यूरो  उत्तराखंड में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम सुहाना होने लगा है। दिन में हालांकि धूप तपिश बढ़ा रही है। लेकिन सुबह शाम की ठंड होने लगी है। आज भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है।उत्तराखंड से तीन अक्तूबर को मानसून पूरी तरह विदा हो गया है। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक मौसम सुहाना होने लगा है। हालांकि अगले हफ्ते से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार अक्तूबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पांच से नौ अक्तूबर तक प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *