उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में अब छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। शासन ने इसी शैक्षणिक सत्र से नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे। शासन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्रसंघ संविधान में आवश्यक संशोधन कर नई व्यवस्था इसी शैक्षणिक सत्र से लागू करने के निर्देश दिए हैं।सचिव उच्च शिक्षा डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में 66 प्रतिशत से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं की संख्या और बढ़ती सहभागिता को देखते हुए छात्रसंघों में उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है।