उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू, एक मरीज प्रति घंटा से अधिक हुई संक्रमण की रफ्तार, औसत संख्या प्रतिदिन 32 दर्ज – Intellecuals News

उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू, एक मरीज प्रति घंटा से अधिक हुई संक्रमण की रफ्तार, औसत संख्या प्रतिदिन 32 दर्ज

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की सक्रियता के बावजूद प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। अगस्त की तुलना में सितंबर में मामलों में तेज उछाल आया है और कई संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामलों में लगातार दर्ज की जा रही बढ़ोतरी चिंता पैदा करने लगी है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 24 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिंतबर महीने में स्वाइन फ्लू के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी देखी गई है। एक सितंबर से अब मरीजों का प्रतिदिन के हिसाब से औसत 32 दर्ज किया गया है। यानी हर घंटे कम से कम एक मरीज संक्रमण की चपेट में आ रहा है।प्रदेश में अगस्त से अब तक 557 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इससे संक्रमित पांच लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच में से दो लोगों के मौत का कारण सिर्फ स्वाइन फ्लू को बताया था। सितंबर महीने में एकाएक स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *