मौसम साफ, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही – Intellecuals News

मौसम साफ, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही

मौसम अनुकूल रहने और चटख धूप खिलने से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। यमुना जी के जयकारों से पैदल मार्ग गूंज रहा है। श्रद्धालु खुशनुमा मौसम के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले रहे हैं। यात्रा से जुड़े लोगों के चेहरे भी श्रद्धालुओं की आमद से खिले हुए हैं। मजदूर यूनियन से जुड़े मोहन लाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की अपेक्षा मजदूरों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें निर्धारित दरों से कम दर पर श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम की यात्रा करवानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *