अल्मोड़ा ब्यूरो-। कोलकाता में आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में उत्तराखंड के उभरते शटलर सार्थक जोशी ने सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 13 आयु वर्ग में बॉयज सिंगल्स और डबल्स का दौहरा खिताब अपने नाम किए।हल्द्वानी निवासी सार्थक जोशी ने कोलकत्ता में 11 से 16 सितंबर तक आयोजित बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के रुद्रा हरीश महर को 19-17,15-4,15-8 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने तमिलनाडु के अक्षत डिजू को 15-11,15-12 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में सार्थक ने अपने ही जोड़ीदार आंध्र प्रदेश के रेहान डुडेकुला को 15-12,15-13 से पराजित कर खिताब कब्जा जमाया।