गेवरा का देश में कोयला उत्पादन में छह प्रतिशत का योगदान – Intellecuals News

गेवरा का देश में कोयला उत्पादन में छह प्रतिशत का योगदान

देहरादून ब्यूरो कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल

-गेवरा का देश में कोयला उत्पादन में छह प्रतिशत का योगदान
– मियावाकी तकनीक से दो हेक्टेयर में 20 हजार पौधों का रोपण

अमर उजाला ब्यूरो
छत्तीसगढ़। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत पीआईबी देहरादून की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अध्ययन एवं मीडिया एक्सपोजर टूर के दूसरे दिन मीडिया दल ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा ओपनकास्ट कोयला खदान का भ्रमण किया।

कोयला खदानों में धरती के भीतर छिपी ऊर्जा को निकालने की प्रक्रिया देखने पहुंचे उत्तराखंड के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने विकास की एक ऐसी तस्वीर देखी, जिसमें उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *