ऋषिकेश: श्यामपुर फाटक के पास सड़क हादसा, स्विफ्ट और टेम्पो की जोरदार टक्कर, सात घायल, एक गंभीर – Intellecuals News

ऋषिकेश: श्यामपुर फाटक के पास सड़क हादसा, स्विफ्ट और टेम्पो की जोरदार टक्कर, सात घायल, एक गंभीर

  • ऋषिकेश ब्यूरो दिल्ली नंबर की स्विफ्ट और हरिद्वार नंबर के टेम्पो के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। श्यामपुर फाटक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार करीब छह से सात यात्री घायल हो गए। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *