मायके कुरूड़ से अपने ससुराल कैलाश की यात्रा पर निकलीं मां नंदा, चेपड़ों गांव पहुंची डोली – Intellecuals News

मायके कुरूड़ से अपने ससुराल कैलाश की यात्रा पर निकलीं मां नंदा, चेपड़ों गांव पहुंची डोली

थराली। मां नंदा राज राजेश्वरी की डोली अपने मायके कुरूड़ से अपने ससुराल कैलाश की यात्रा की क्रम में शुक्रवार को अपने सातवें पड़ाव चेपड़ों गांव पहुंची। जहां पर भक्तों ने पुष्प वर्षा से डोली का भव्य स्वागत किया। जैसे ही डोली बुटोला थोकदारों के चौक में पहुंची देवी के पश्चा त्रिलोक सिंह रावत अवतरित हुए और भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात को अपने सातवें पड़ाव अमावस्या के दिन मां नंदा की डोली सूना गांव पहुंची। जहां पर मां नंदा की कालरात्रि के रूप में पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *