Uttarakhand news: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़े काम की खबर – Intellecuals News

Uttarakhand news: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़े काम की खबर

देहरादून (ब्यूरो) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना की शुरुआत की। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों और उसके करियर के बीच बाधा न बने।

Uttarakhand CM Launches Free Online Coaching Scheme for Youth

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी, शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के विद्यार्थी को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

UPSC, UKPSC, बैंकिंग और रेलवे की तैयारी भी होगी

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत युवाओं को कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इनमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाएं, राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं, सिविल सेवा परीक्षाएं, रक्षा सेवा परीक्षाएं, बैंकिंग परीक्षाएं, रेलवे भर्ती परीक्षाएं और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

उच्च शिक्षा और पात्रता परीक्षाओं की तैयारी भी

योजना केवल सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगी। युवाओं को उच्च शिक्षा और विभिन्न पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सहायता दी जाएगी। आगे पढ़िए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *