अल्मोड़ा(ब्यूरो) –नगर में बुधवार शाम बिजली के तारों पर गौताई पक्षियों का बड़ा झुंड नजर आया। बड़ी संख्या में पक्षी तारों पर कतारबद्ध होकर बैठे रहे। शाम के समय एक साथ बैठे पक्षियों का यह मनमोहक दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर रुककर इस नजारे को देखते नजर आए। कई लोगों ने पक्षियों के झुंड की तस्वीरें भी अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कीं। कुछ समय बाद पक्षियों का झुंड उड़ गया।