रुड़की में भाई ने एक ही शहर में रह रही अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भाई ने चरित्र पर शक होने, समाज में परिवार की बदनामी के चलते दो सगी बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तर कर लिया है। आरोपी भाई ने पुलिस को बताया कि समाज में हो रही बदनामी के चलते ही एक माह पहले उसका रिश्ता भी टूट गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने बीती रात रुड़की में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।