भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी की धूम जोरों पर है। शादी की रस्मों में भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने शिरकत की, जिससे यह समारोह और भी खास बन गया। मंगलवार को हल्दी की रस्म के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए।
सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। खासकर एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और ऋषभ पंत मशहूर गाने ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर झूमते नजर आ रहे हैं। फैंस को धोनी का यह मस्तीभरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। समारोह में क्रिकेट सितारों ने पारिवारिक माहौल का भरपूर आनंद उठाया और जमकर मस्ती की।