जनपद भ्रमण पर पहुॅंचे उत्तराखण्ड प्रदेश के राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने आज श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, साथ ही स्टेडियम में विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से वार्तालाप कर विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी। उपाध्यक्ष द्वारा अनूप बिष्ट, जिला खेल अधिकारी सेे जनपद में खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं में सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में खेलों के उत्थान हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाऐं संचालित की जा रही है। स्टेडियम परिसर में आवासीय बॉक्सिंग क्रीड़ा छात्रावास संचालित है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित 20 बालिकाऐं बॉक्सिंग खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है तथा प्रशिक्षणरत बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया जा रहा है।