बदरीनाथ हाईवे पर बेकाबू डंपर खड़े टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मारकर खाई में गिरा – Intellecuals News

बदरीनाथ हाईवे पर बेकाबू डंपर खड़े टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मारकर खाई में गिरा

चमोली ब्यूरो

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के पास देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। तीनधारा की ओर से आ रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक खराब टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मारते हुए करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और डंपर चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *