गोपेश्वर ब्यूरो । आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले संतानदायिनी माता अनसूया मेले से पहले मंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने मंडल हाईवे पर 15 किमी के दायरे में दो पेड़ों के पातन की अनुमति देने, अनसूया मोटर मार्ग पर सिरोली गांव के पुल तक सड़क के गड्ढे भरने और अनसूया पैदल मार्ग पर कुलाड़ी धार तक पेयजल के चार स्टैंड पोस्ट लगाने की मांग की गई है। साथ ही गंगोलगांव के पास गोपेश्वर पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करने, अत्रिमुनि आश्रम के पास लकड़ी की वैकल्पिक पुलिया बनाने और चट्टानी भाग में क्षतिग्रस्त पुस्ते का निर्माण करने की मांग उठाई है।