सीएम योगी ने भावुक पोस्ट कर लिखा ‘मां’, गांव में हुआ श्रीमद् भगवत गीता का पाठ – Intellecuals News

सीएम योगी ने भावुक पोस्ट कर लिखा ‘मां’, गांव में हुआ श्रीमद् भगवत गीता का पाठ

मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके परिजनों के साथ हैं। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

08:30 PM, 20-Nov-2026

सावित्री देवी ने सादगी से बिताया जीवन

एक बेटा देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया लेकिन मां की दुनिया कभी नहीं बदली। न उनके रहन-सहन में कोई दिखावा आया और न ही गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव कम हुआ। बेटे की राजनीतिक ऊंचाइयों से दूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के छोटे से गांव पंचूर में सावित्री देवी ने अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के साथ जीवन बिताया। अब उनके निधन के बाद उनकी यही सादगी, ममता और बेटे के साथ जुड़ी यादें लोगों को भावुक कर रही हैं।
07:31 PM, 20-Nov-2026

पंचूर गांव में हुआ श्रीमद् भगवत गीता का पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के  निधन के बाद पंचूर गांव में श्रीमद् भगवत गीता का पाठ किया गया। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पंचूर पहुंचने पर परिजनों से माता की आत्मा की शांति के लिए पाठ करवाने को कहा था। उनकी बात पर परिजनों ने शाम को ही पाठ का आयोजन कराया। श्रीमद् भगवत गीता का पाठ पंचूर निवासी डॉ. सूरज मोहन आचार्य ने किया। शाम के समय हुए इस पाठ में परिजनों के लोग भी शामिल हुए।  मान्यता है कि मृत्युपरांत मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रीमद् भगवत पाठ किया जाता है। इससे दिवंगत आत्मा को शांति मिलती है और परिजनों को भी संबल मिलता है। यह पाठ करीब डेढ़ घंटे का होता है। पाठ के दौरान माता सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
07:12 PM, 20-Nov-2026

हरिद्वार है पंचूर गांव का पैतृक घाट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडी घाट हरिद्वार में किया जाएगा। हरिद्वार पंचूर गांव का पैतृक घाट है। गांव के लोग परंपरा के अनुसार दाह संस्कार के लिए अपने परिजनों को हरिद्वार ही ले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *