पर्यटन विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप, फर्जी हाउस टैक्स के सहारे कराया दाननामा – Intellecuals News

पर्यटन विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप, फर्जी हाउस टैक्स के सहारे कराया दाननामा

ऋषिकेश ब्यूरो। देहरादून रोड स्थित गोपाल नगर में सरकारी भूमि पर कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कुछ कर्मचारियों पर भू-माफियाओं से मिलीभगत कर सरकारी जमीन पर हाउस टैक्स काटने और फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाननामा कराने में सहयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने डीएम देहरादून को शिकायती पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता अधिवक्ता नेहा नेगी, सत्यपाल सिंह रावत, नवीन सकलानी, अर्जुन सिंह रावत, संजय कौशिक, दिनेश भाटिया और सोबन सिंह नेगी ने बताया की गोपाल नगर क्षेत्र की संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में पहले वन विभाग के नाम दर्ज थी जो वर्तमान में पर्यटन विभाग की भूमि के रूप में दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने इस सरकारी भूमि पर कब्जा कर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज के आधार पर गृहकर कटवा लिया। इसके बाद इसी हाउस टैक्स की रसीद को आधार बनाकर उप निबंधक कार्यालय में जमीन का दाननामा भी करा दिया गया और अब संबंधित भूमि पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *