चम्पावत ब्यूरो : उत्तराखंड के चंपावत जिले की 17 वर्षीय माया कांडपाल को वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। माया ने अगस्त 2025 में उफनती नदी में कूदकर अपनी दो सहेलियों की जान बचाई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह नवंबर 2026 को देहरादून में उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।
Champawat Girl Maya Kandpal to Receive State Bravery Award
चंपावत विकासखंड के घुरचुम गांव निवासी माया कांडपाल ने पांच अगस्त 2025 को अदम्य साहस का परिचय दिया था। उस दिन भारी बारिश के कारण क्षेत्र में सड़कें भूस्खलन से बाधित थीं। माया अपनी सहेलियों के साथ परीक्षा देने स्कूल जा रही थीं। रास्ते में नदी पार करते समय तेज बहाव के कारण उनकी दो सहेलियां कोमल और आरती पानी में बहने लगीं