- ऋषिकेश ब्यूरो दिल्ली नंबर की स्विफ्ट और हरिद्वार नंबर के टेम्पो के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। श्यामपुर फाटक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार करीब छह से सात यात्री घायल हो गए। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।