पांड गांव तक निर्माण सामग्री ले जाने की अनुमति मांगी – Intellecuals News

पांड गांव तक निर्माण सामग्री ले जाने की अनुमति मांगी

कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के कार्बेट टाइगर रिजर्व के कोर जोन में स्थित राजस्व ग्राम पांड तक निर्माण कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन ले जाने की मांग उठी है। ग्राम पांड सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद घनशाला ने केटीआर निदेशक और डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर यह अनुमति मांगी है। ज्ञापन में बताया गया कि 4 फरवरी 2025 को निर्माण सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मोहन पहुंचने पर मंदाल के रेंजर और अदनाला अनुभाग के एसडीओ ने दुर्गादेवी गेट से आगे जाने से रोक दिया था जिसके बाद उन्हें सामग्री वापस रामनगर लौटानी पड़ी थी। रेंजर की ओर से पार्क निदेशक से अनुमति लेने की बात कहे जाने के बाद अब समिति ने ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतों को देखते हुए पांड गांव तक सामग्री व जेसीबी ले जाने की अनुमति देने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *