यमुनोत्री हाईवे: धंसते रास्ते ने रोकी 27 गांवों की रफ्तार; रस्सियों पर बांधकर पहुंचाए जा रहे दूध के ड्रम

यमुनोत्री (ब्यूरो) यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के दौरान हो रहे लगातार धंसाव का खामियाजा गोडर पट्टी के 27 गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कण्डारी मोटर मार्ग तीन दिन से बंद होने से क्षेत्र की नकदी फसल व सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है। वहीं दुग्ध समितियों के लिए लाखामंडल संग्रह केंद्र तक दूध पहुंचाना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया है। काश्तकार दूध के ड्रमों को रस्सी के सहारे ऊपर से नीचे उतारकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने को मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि दूध समय पर चिलिंग प्लांट तक नहीं पहुंचा तो उसके खराब होने का खतरा बना हुआ है। सेब सीजन में मार्ग बंद होने से काश्तकारों को आर्थिक नुकसान की भी चिंता सता रही है। यमुनोत्री हाईवे की कटिंग से कण्डारी मोटर मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। जुलाई में समस्या सामने आने पर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल करने और एक माह में स्थायी समाधान के निर्देश दिए थे लेकिन दो माह बीतने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *