उत्तराखंड में हिमनद झीलों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा जो झीलें हैं, उनके क्षेत्रफल भी में बढ़ोतरी हुई है। यह बदलाव 12 वर्षों में हुआ है। इस संबंध में वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने जानकारी जुटाई है। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने उत्तराखंड में 2013 से 2025 के बीच हिमनद झीलों (मोरेन डैम लेक, आइस डैम लेक, ग्लेशियर इरोजन व अदर ग्लेशियर लेक) की संख्या और बदलाव की जानकारी जुटाई।