आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए मुख्यमंत्री राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए।
सरकारी प्रक्रियाओं में सरलीकरण और डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष ध्यान दिया जाए। कर चोरी की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जाए। राज्य स्थापना से अब ट्रेड टैक्स/वैट/जीएसटी कलेक्शन में 48 गुना से अधिक की हुई वृद्धि। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए। इस दीर्घकालिक योजना में आर्थिक और सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य किया जाए।