रुड़की ब्यूरो –रुड़की के मंगलौर में आज दर्दनाक हादसा हो गया। पुराना नहर पुल के पास टेंपो ट्रैवलर और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार एक महिला घायल हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी 23 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।