अल्ट्रासाउंड केद्रों में स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण – Intellecuals News

अल्ट्रासाउंड केद्रों में स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण

अल्मोड़ा  ब्यूरो ।  कन्या भ्रूण हत्या और लिंग जांच पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभागीय टीम ने नगर के सरकारी और निजी पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी कक्षों, पंजीकरण काउंटर और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संचालकों को अल्ट्रासाउंड संबंधी अभिलेखों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए।उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल ने केंद्र संचालकों से कहा कि अल्ट्रासाउंड के दौरान नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गर्भस्थ शिशु के लिंग की जांच करना या बताना गंभीर अपराध है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन तिवारी ने कहा कि सभी केंद्रों को निर्धारित प्रारूप में अभिलेख रखने और समय पर सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इस मौके पर जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित टम्टा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका भंडारी, जिला समन्वयक धीरज शाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *