बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक पर नौ लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा – Intellecuals News

बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक पर नौ लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

देहरादून ब्यूरो – पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन और निजी व्यक्ति नरेंद्र, नीरज व अशरफ ने 1.80 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी और वितरण के बदले कुल रकम का पांच प्रतिशत यानी नौ लाख रुपये रिश्वत मांगी।बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में लोन मंजूर कराने और उसकी राशि जारी करने के नाम पर नौ लाख रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच देहरादून ने शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन समेत चार लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने मामले की जांच इंस्पेक्टर मनोज कुमार नेगी को सौंपी है।सीबीआई में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, क्लेमेंटटाउन निवासी आशीष बंबा ने 17 नवंबर 2026 को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन और निजी व्यक्ति नरेंद्र, नीरज व अशरफ ने 1.80 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी और वितरण के बदले कुल रकम का पांच प्रतिशत यानी नौ लाख रुपये रिश्वत मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *