देहरादून ब्यूरो- पीआरडी जवानों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगाए गए बैरियर तोड़ दिए और आगे बढ़ते हुए सीएम आवास तक पहुंच गए। जवानों को रोकने के लिए मौके पर तैनात पुलिस ने लाठीचार्ज किया।बैरियर तोड़कर आगे बढ़ रहे पीआरडी जवानों और पुलिस के बीच इस दौरान धक्का-मुक्की और तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी।