ऋषिकेश ब्यूरो
त्रिवेणी घाट की पार्किंग में हरियाणा नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा पहुंची। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा गाड़ी में हैंड ब्रेक न लगने या ढलान के कारण हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था और सभी परिजन घाट पर गंगा आरती में शामिल हो रहे थे। जिससे समय रहते एक बड़ा हादसा बच गया।