हल्द्वानी ब्यूरो एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा ने प्राध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छात्रा ने इसकी शिकायत पॉश कमेटी से की थी। सोमवार को मामला उजागर होते ही छात्रा के सहपाठियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने कॉलेज परिसर में प्राध्यापक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा ने प्राध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छात्रा ने इसकी शिकायत पॉश कमेटी से की थी। सोमवार को मामला उजागर हो गया और छात्रा के सहपाठियों को इसकी भनक लग गई। इस पर उन्होंने कॉलेज परिसर में प्राध्यापक को घेर लिया। उसके बाद दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और प्राध्यापक को छात्रों के चुंगल से छुड़ाया। उसके बाद आरोपी शिक्षक व छात्रा को कोतवाली ले गई। शिक्षक ने माफी मांगी। उसके बाद छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इन्कार कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, छात्रा का आरोप था कि तीन नवंबर को विभाग में प्राध्यापक ने उसे गलत तरीके से छुआ। इसकी शिकायत 14 नवंबर को उसने पॉश कमेटी से की थी। सोमवार को छात्रा ने एक सहपाठी को यह बात बताई तो कुछ ही देर में अन्य सहपाठियों को इसकी भनक लग गई जिससे वे उग्र हो गए। सहपाठी और छात्र नेताओं ने दोपहर में कॉलेज परिसर में आरोपी शिक्षक को घेर लिया। कहासुनी के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। शिक्षक को कॉलेज परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।